ब्रोकरेज के अनुसार ₹1400 तक जायेगा इस कंपनी का शेयर, अब खरीदने जा रही है कई सारी कंपनियां 

Varun Beverages Ltd के शेयर में आज तो काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है लेकिन बीते दिन बुधवार को इसके शेयर फोकस में थे। बुधवार को इसके शेयर इंट्रा डे के दौरान 18 फीसदी तक ऊपर जा चुके थे। साथ ही इसी दिन इसके शेयर ने अपना नया 52 वीक हाई प्राइस टच किया जो की 1380 रुपए है। इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे ही नही आई थी बल्कि इसके पीछे 1 बड़ा कारण है। 

दरअसल कारण यह है की पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बॉटलर वरुण वेवरेजेस लिमिटेड की तरफ से मंगलवार को यह बयान आया की उनके द्वारा दक्षिण अफ्रीका में स्थित वेवरेज कंपनी बेवको के साथ उनकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनियों का अधिग्रहण किया जायेगा। अतः जैसे ही यह खबर मार्केट में आई तो इसके बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आ गई है। 

कंपनी का बयान 

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है की यह डील 1320 करोड़ रुपए में संपन्न हुआ है। साथ ही उनके अनुसार अफ्रीकी मार्केट में विस्तार करने का मौका इससे मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले से ही बेवको के हाथ में दक्षिण अफ्रीका, लोथोसो और इस्वातिनी में पेप्सिको के फ्रेंचाइजी अधिकार मौजूद है। साथ ही बोत्सवाना और नामीबिया में भी वितरण के अधिकार भी मौजूद है। 

शेयरों का प्रदर्शन

बीते 1 महीने में लगभग 20 फीसदी की तेजी, 6 महीने में 61 फीसदी से ज्यादा की तेजी और 1 साल में करीबन 80 फीसदी की जोरदार तेजी वरुण वेबरेज के शेयरों में देखने को मिली है। वही 5 सालों में तो इसने ताबड़तोड़ 1000% से अधिक का रिटर्न दिया है अपने निवेशकों को दिया है। वही इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस 550 रुपए है। साथ ही ब्रोकरेज के अनुसार यह शेयर 1400 रुपए के आंकड़े को भी टच कर सकती है।

डिस्क्लेमर : इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी पाठकों को केवल शेयर बाजार से जुड़ी नई नई खबरे उपलब्ध करवाई जाती है। हमारा उद्देश्य किसी भी तरह से अपने पाठकों को वित्तीय सलाह या निवेश की सलाह देना नही है। इसीलिए स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले स्वयं मार्केट रिसर्च जरूर करें या फिर अनुभवी वित्तीय सलाहकार की सहायता जरूर लें।

Cardmantr का Whatsapp चैनल फॉलो करें

Leave a Comment