FD में पैसा लगाना ! फायदेमंद नही… ये 4 बड़े नुकसान, जानें सिर्फ 2 मिनट में

Fixed Deposit Investment : आज के समय में काफी सारे लोगों द्वारा एफडी यानी की फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाया जाता है। ऐसे में क्या आप भी इन्हीं लोगों की सूची में आते हो? अगर आते हो या आने की सोच रहे हो तो इस लेख को जरुर एक बार पढ़ लीजिएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज आपको हम फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे लगाने के कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे। 

इस लेख में आपको हम फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे लगाने के 4 बड़े नुकसानों के बारे में बताएंगे। यदि आप FD में पैसा लगाने जा रहे हो तो आपको इन नुकसानों के बारे में जरुर अच्छे से जानना चाहिए। आइए चलिए इनके बारे में विस्तार से जाने।

1. बहुत कम रिटर्न 

फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने का पहला और सबसे बड़ा नुकसान है की इसमें आपको बहुत ही कम रिटर्न प्राप्त होता है। वही अगर आप अपना पैसा म्यूचुअल फंड या फिर स्टॉक मार्केट में लगाते हो तो आपको FD के मुकाबले दोगुना या उससे ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना है।

2. निश्चित ब्याज दर

एफडी में पैसा इन्वेस्ट करने का दूसरा नुकसान यह है की आपको निवेशित पैसे पर एक निश्चित ब्याज दर मिलता है और इसी ब्याज दर के हिसाब से आपको एफडी पर रिटर्न प्राप्त होता है। साथ ही यह रिटर्न बहुत ज्यादा नही होता है।

3. लॉक इन पीरियड शामिल

अधिकतर मामलों में एफडी में पैसा लंबी अवधि के लिए लगाया जाता है यानी की 5 साल, 10 साल, 20 आदि। इसलिए एफडी में लॉक इन पीरियड योजना होती है। इसका अर्थ है की आप तय सीमा से पहले पैसे नही निकल सकते हो और अगर आप ऐसा करते हो तो आपको उल्टा चार्ज देना पड़ता है।

4. महंगाई दर

आपको अच्छे से मालूम होगा की वर्तमान समय में महंगाई कितनी ज्यादा बढ़ गई है। समय के साथ जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसको ध्यान में रखते हुए एफडी पर मिलने वाला रिटर्न बेहद ही कम है।

अतः FD में निवेश करने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

Cardmantr का Whatsapp चैनल फॉलो करें

Leave a Comment