UP Kisan Karj Mafi Yojana : यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे नाम

UP Kisan Karj Mafi Yojana– भारत के कई राज्यों में हुई अचानक बारिश के कारण किसानो की फसलो को नुकसान हुआ है, इससे किसानो की आर्थिक स्थिती खराब हो चुकी है ! ऐसे में कई राज्यों में कर्ज माफ़ी योजना चलाई जाती है !

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो को राहत देने के लिए कर्ज माफ़ी योजना बनाई है ! इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 7 जुलाई 2017 में शुरू किया गया था जिसके तहत गरीब एवं सीमांत किसानो का 1 लाख रूपए तक का ऋण माफ़ किया जाता है ! 

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना में सरकार ने कई किसानो का ऋण माफ़ किया है ! इस बार सरकार ने 86 लाख किसानो को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है ! कर्जमाफी योजना में पैसा सीधे किसानो के बैंक खाते में जमा किया जाता है !

छोटे और गरीब किसानो को ऋण वापस करना कठिन होता है इसके लिए अब केवल वही किसान आवेदन कर सकते है जिनके पास 5 हेक्टेयर के कम खेत है ! इसके साथ ही सरकार ने यूपी किसान कर्ज माफ़ी की सूची जारी कर दी है अगर अपने भी आवेदन किया है तो लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है !

इन किसानो का माफ़ होगा कर्ज 

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानो को दिया जाएगा !
  • योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास 5 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए !
  • जिन किसानो ने मार्च 2016 से पहले कर्ज लिया है उन किसानो का कर्ज माफ़ किया जाएगा !
  • किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसान के पास बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक हो !  
  • उत्तर प्रदेश के आयकर दाता किसान इसके लिए अपात्र माने जाएगे !

 यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना के लाभ

यूपी सरकार की किसान कर्ज माफ़ी योजना में उत्तर प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानो का 1 लाख रूपए तक का ऋण माफ़ किया जाएगा ! इससे किसान खेती में रूचि लेंगे और उन्हें खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा !

इस योजना के राज्य के लगभग 86 लाख किसान कर्ज से मुक्त हो जाएगे ! अगर किसी को भी इस योजना से कोई परेशानी है तो वह इससे सम्बंधित शिकायत कर सकता है !

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 कैसे देखे?

सबसे पहले आपको किसान कर्जमाफी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ! ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने योजना का होम पेजखुल जायेगा ! इस होम पेज पर आपको “ऋण मोचन की स्थिति देखे” का विकल्प पर क्लिक करना होगा ! इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा !

अब आपको यहाँ कुछ जानकारी मागी जाएगी जिसमे बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण आदि दर्ज करनी होगी ! सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा ! इसके बाद आपको आगे के पेज पर ऋण मोचन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी ! इस तरह किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है !

Read Also- PM Kisan Yojana: इन गलतियों की वजह से कुछ किसानो को नहीं मिलेगी 14वीं किश्त, जानिए वजह

Cardmantr का Whatsapp चैनल फॉलो करें

Avatar photo

नमस्ते! मैं Kuldeep Patel हूं। मैं आपको यहां क्रेडिट कार्ड सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराता हु । यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इसके साथ ही यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। हम जल्दी ही आपके सवालों का जवाब देंगे।। धन्यवाद।।

Leave a Comment